www.dailynaukris.in Job site is for Government,Sarkari Naukri,Banks,Railways,Police Recruitment, Results of IBPS,UPSC,SSC,RRB, Fresher IT Job

इन 5 चीजों को दिन में 1 बार खाएं और सेहतमंद हो जाएं || eat these 5 things whole day will give health benefits

अगर आप जीवनभर सेहतमंद रहना चाहते हैं तो इन 5 चीजों को दिन में 1 बार जरूर खाएं। आइए जानें आखिर कौन सी है ये चीजें।

दिन में 1 बार खाने से ही सेहतमंद रहेंगे आप


अच्‍छी सेहत ही वास्‍तविक धन है, जिसे हर व्‍यक्ति संभाल कर रखना चा‍हता है। और इसे पाने के लिए एक्‍सरसाइज, लाइफ स्‍टाइल में बदलाव से लेकर खान-पान में पोषक तत्‍वों को शामिल करने और जिम में घंटों पसीने बहाने तक ना जानें क्‍या-क्‍या नहीं करता। ताकी वह अपनी इम्‍यूनिटी को बढ़ा सकें और शरीर विभिन्‍न बीमारियों से लड़ सकें। अगर आप भी ऐसा अपनी इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इतनी ही मेहनत कर रहें हैं तो आज हम आपको बहुत ही सरल उपाय बताने जा रहे हैं। इन 5 चीजों को दिन में 1 बार खाने से आप सेहतमंद रह सकते हैं। आइए जानें आखिर कौन सी हैं ये चीजें।
दिन में 1 बार खाने से ही सेहतमंद रहेंगे आप

लहसुन की 1 कली


खाने का स्‍वाद बढ़ाने के लिए इस्‍तेमाल किया जाने वाला लहसुन आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना खाली पेट लहसुन की एक कली खाते है तो यह शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। लहसुन में एंटी-बायोटिक, एंटी-बैक्‍टीरियल और दर्दनिवारक गुण पाये जाते हैं। इसका सेवन करने से न केवल ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता है, बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। इसके अलावा लहसुन पेट संबंधी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है क्‍योंकि इससे पेट में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

सुगांधित इलायची


सुगांधित इलायची का इस्‍तेमाल खाने में स्‍वाद और खुशबू के लिए करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि दिन में सिर्फ 1 इलायची खाने से आप कई तरह की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से भी बच सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों के कारण यह सांसों की दुर्गंध को दूर करने का काम करती है। इलायची रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह हमारी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। इलायची प्राकृतिक रूप से गैस को खत्म करती है। यह पाचन को बढ़ाने, पेट की सूजन को कम करने व दिल की जलन को खत्म करने का काम करती है। तो देर किस बात की आज से ही शुरु कर दें इलायची का सेवन।




सुगांधित इलायची

गुणकारी फल अंजीर


अंजीर एक स्‍वादिष्‍ट और सेहत के लिए गुणकारी फल है, जिसे सुखाकर हम मेवे के रूप में इस्‍तेमाल करते है। इसमें आयरन काफी मात्रा में होता है। साथ ही यह प्रोटीन, फैट, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन का बहुत अच्‍छा स्रोत है। अंजीर खाने से कब्ज दूर हो जाती है। अंजीर को सर्दियों में खाने का विशेष महत्व है। गैस और एसीडिटी से भी राहत मिलती है। अंजीर में एंटी-ऑक्सडेंट गुण भी पाये जाते है जो शरीर से फ्री-रेडिकल्स को दूर करने में मदद करता है।
गुणकारी फल अंजीर

एनर्जी का स्‍तर बनाएं 1 अखरोट


अखरोट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसमें कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। नियमित रूप से एक अखरोट का सेवन करने से एनर्जी का स्‍तर बना रहता है और यह आपके शरीर को कैंसर जैसी घातक बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही साथ यह मेटाबॉलिज्‍म को दुरूस्‍त रहता है। अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता हैं क्‍योंकि इसके सेवन से दिमाग को ऊर्जा मिलती है।



एनर्जी का स्‍तर बनाएं 1 अखरोट

पौष्टिकता से भरपूर 1 छुआरा


पौष्टिकता से भरपूर छुआरे का सेवन वैसे तो सालभर में किया जाता है लेकिन गर्म तासीर के कारण सर्दियों में इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। छुहारे के सेवन से फेफड़े और सीने को शक्ति मिलती है। और सांसों के रोग में लाभ होता है। साथ ही दिल को शक्ति प्रदान करने वाला छुहारा शरीर में रक्त की वृद्धि करता है। इसके अलावा खजूर न केवल अस्‍थमा के रोगियों के लिए गुणकारी है बल्कि लकवा और सीने के दर्द की शिकायत को दूर करने में भी सहायता करता है।
पौष्टिकता से भरपूर 1 छुआरा

No comments:

Download Latest Govt job Android app