www.dailynaukris.in Job site is for Government,Sarkari Naukri,Banks,Railways,Police Recruitment, Results of IBPS,UPSC,SSC,RRB, Fresher IT Job

अंडरवियर ना पहनने के होते हैं ये फायदे || health benefits to not wearing underwear

कुछ शोध बताते हैं कि अधिक तापमान शुक्राणुओं की संख्या व गुणवत्ता के लिए नुकसादायक साबित हो सकते हैं। संभवतः इसी वजह से हाल ही में पुरुषों को शुक्राणुओं की संख्या या एकाग्रता में कमी के डर से अंडरवीयर पहनने से बचने की सलाह दी गई।


टाइट अंडरवि‍यर से आज़ादी मिलेगी



फ्रांस में हुए एक शोध में पाया गया कि 90 के दशक के बाद पूरी दुनिया में स्‍पर्म काउंट अर्थात प्रति मि‍लीलीटर वीर्य में शुक्राणुओं की संख्‍या व इनकी गुणवत्ता में बड़ी गिरावट आई है। शोध में यह भी पाया गया कि 1985 से 2005 के बीच के समय में पुरुषों के स्‍पर्म काउंट में 30 प्रतिशत तक की कमी आई है। शोध के मुताबिक आज के समय में स्‍वस्‍थ्‍य शुक्राणु भी आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार फ्रेंची अंडरवियर पहनने वालों पर इसका अधिक दुष्प्रभाव हुआ है। फ्रांस के पुरुषों के स्‍पर्म काउंट में एक तिहाई तक गिरावट देखी गयी। शोधकर्ताओं ने इसके पीछे खराब खान-पान, डाईटिंग और टाइट फिटिंग के कपड़े पहनने आदि कारणों को मुख्य वजह बताया है। उनके मुताबिक खासतौर पर टाइट अंडरवीयर पहनने से वीर्य पर असर पड़ता है। तो रात के समय में अंडरवियर ना पहनने से इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।
टाइट अंडरवि‍यर से आज़ादी मिलेगी

अंडरवि‍यर का प्रजनन क्षमता पर प्रभाव



कुछ शोध बताते हैं कि अधिक तापमान शुक्राणुओं की संख्या व गुणवत्ता के लिए नुकसादायक साबित हो सकते हैं। संभवतः इसी वजह से हाल ही में पुरुषों को शुक्राणुओं की संख्या या एकाग्रता में कमी के डर से अंडरवीयर पहनने से बचने की सलाह दी गई। हालांकि, हाल ही के दो अध्ययनों के अनुसार, अंडरवियर के चुनाव से इस बात पर कोई फर्क नही पड़ता है।



अंडरवि‍यर का प्रजनन क्षमता पर प्रभाव

अंडरवियर ना पहनने के फायदे



मर्दों में प्रोस्टेट कैंसर की संभावना कम हो जाती है (विकशित देशों में 80% बुजुर्ग इसके शिकार हैं)। इसके अलावा अंडरवियर न पहनने से वेंटीलेशन बढ़ता है और इससे खुजली, एलर्जी और इन्फेक्शन की संभावना कम हो जाती है (यदि बाकी के कपड़े सिंथेटिक न पहने हुए हों तो)। देखिये इसमें नुकसान कुछ भी नहीं है, एक बार आजमा कर देखा जा सकता है। हालांकि घर से निकलने पर आपको अंडरवियर पहनना चाहिये। इससे पसीना सूखता रहता है और एक अतिरिक्त सुरक्षा परल भी बनी रहती है।



अंडरवियर ना पहनने के फायदे

अंडरवि‍यर ना पहनने का सही समय



अंडरवि‍यर ना पहनने का सही समय रात का समय होता है। रात को सोने से पहले शावर लेना और फिर बिना अंडरवियर के अपने स्लीपिंग सूट में सोना कमाल का अहसास होता है। इससे काफी आरामदायक महसूस होता है और विशेष अंगों का वेंटिलेशन बना रहता है। रात को अंडरवियर ना पहन कर सोने से एक और फायदा ये है कि आपकी सेक्स लाइफ को फायदा होता है।
अंडरवि‍यर ना पहनने का सही समय

सिन्‍थेटिक अंडरवियर से बचाव



जननांगो की स्वच्छता बेहतर स्वास्थ्य के लिए स बसे जरूरी चीज होती है। जो लोग सिंथेटिक अंडरवियर पहनते हैं, उनके लिये ये नुकसानदायक हो सकता है।  क्योंकि सिन्‍थेटिक अंडरवियर जल्‍दी सूखती नहीं है, जिससे पसीने की वजह से वहां यीस्‍ट इंफेक्‍शन, गीलेपन की वजह से खुजली होना तथा बदबू आने को जोखिम  हमेशा बना रहता है। साथ ही सिन्‍थेटिक अंडरवियर से तापमान भी अधिक रहता है, जो स्पर्म काउंट और उसकी गुणवत्ता के लिये अच्छी बात नहीं है।

No comments:

Download Latest Govt job Android app