www.dailynaukris.in Job site is for Government,Sarkari Naukri,Banks,Railways,Police Recruitment, Results of IBPS,UPSC,SSC,RRB, Fresher IT Job

बच्चे को कब्ज़ की समस्या होने पर ये घरेलू उपाय अपनाएं! || home remedies for child constipation

बच्चों को जब कब्ज की समस्या हो तो इन घरेलू उपायों से कोई एक उपाय अपनाएं। तुरंत आराम मिलेगा।

बच्चों को कब्ज


बच्चों को भी कब्ज की समस्या होती है। खासकर जब फास्टफुड, जंकफुड और चीज़ी खाना बच्चे ज्यादा खाने लगे हैं। इन खाद्य पदार्थों से बच्चों को कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज की समस्या के दौरान बच्चों को पेट में काफी दर्द रहता है जिससे वे रोने लगते हैं। बच्चों का रोना देखकर बड़े भी काफी परेशान हो जाते हैं और डॉक्टर के पास दवा लेने चले जाते हैं। जबकि शुरुआती स्थिति में आप नीचे दिए गए कुछ घरेलू उपायों से भी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।
बच्चों को कब्ज

संतरे का जूस




सबसे पहले आसान उपाय के बारे में बात करते हैं। बच्चों के कब्ज को दूर करने के लिए संतरे का जूस और पानी के उपाय को कारगर उपाय माना जाता है। बच्चे को कब्ज़ होने पर उसे एक ग्लास संतरे के जूस में आधा ग्लास पानी दिन में दो बार पिलाये। शाम तक बच्चे को आराम मिल जाएगा। 
संतरे का जूस

किशमिश भी फायदेमंद


कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए किशमिश को भी काफी फायदेमंद माना जाता है। बच्चे को कब्ज होने पर चार से पाँच भीगी हुई किशमिश का जूस निकाल कर अपने बच्चे पिलाये। कुछ ही घंटे के बाद बच्चे को कब्ज़ की समस्या से आराम मिलेगा।
किशमिश भी फायदेमंद

अदरक का पेस्ट


इस उपाय का इस्तेमाल पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए करना चाहिए। क्योंकि अदरक की तासीर गर्म होती है जो छोटे बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती है। पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को कब्ज होने पर उन्हें मुलेठी और अदरक का पेस्ट बना कर शहद के साथ दिन में तीन से चार बार खिलायें। दिन के अंत तक में बच्चे को कब्ज से आराम मिल जाएगा।




अदरक का पेस्ट

बेकिंग सोडा से सिकाई


ये उपाय आप हर उम्र के बच्चों के लिए अपना सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा के पानी से अपने बच्चे के पेट की लगभग 15 मिनट तक सिकाई करें। ऐसा करने से बच्चों को कब्ज और पेट दर्द, दोनों की समस्या से आराम मिलता है।
नोट- ज्यादा परेशानी होने पर चिकित्सक के पास जाएं।बेकिंग सोडा से सिकाई

No comments:

Download Latest Govt job Android app