www.dailynaukris.in Job site is for Government,Sarkari Naukri,Banks,Railways,Police Recruitment, Results of IBPS,UPSC,SSC,RRB, Fresher IT Job

बढ़ जाएगा खतरा, अगर खाएंगें इन बीमारियों में लहसुन || in these disease garlic is unhealthy for you

लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। लेकिन कुछ ऐसी भी बीमारियां है जिनमें लहसुन का सेवन करने से खतरा बढ़ जाता है।

लो ब्लड प्रेशर


अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको लहसुन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए लोग उसमें लहसुन मिलाते हैं तो आज से ही इस आदत पर रोक लगायें। क्योंकि जिनको ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है अगर वो ज्यादा लहसुन का सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर लो हो जाता है।
लो ब्लड प्रेशर

कम हीमोग्लोबिन





अगर आपके ब्लड में हीमोग्लोबिन की संख्या कम है तो आपको लहसुन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में लहसुन खाने से शरीर में हीमोलाइटिक एनीमिया यानी हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। आम तौर पर महिलाओं में हीमोग्लोबिन की संख्या कम होती है। ऐसे में अगर कम हीमोग्लोबिन की समस्या गंभीर स्थिति में है तो लहसुन का सेवन ना करें
कम हीमोग्लोबिन

लिवर से जुड़ी समस्या


अगर किसी को लिवर से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है या लिवर के बीमार होने के लक्षण कोई इंसान में खुद में देखता है तो उसे लहसुन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि लहसुन का अधिक सेवन करने से लिवर की समस्या बढ़ सकती है।



लिवर से जुड़ी समस्या

पेट की समस्या


अगर आपको पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है या पेट का संक्रमण है तो लहसुन का सेवन आपके लिए जानलेवा हो सकता है। इसके अलावा डायरिया, पेट का अल्सर आदि बीमारियों में लहसुन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
पेट की समस्या

बर्थ कंट्रोल पिल्स




आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी। लेकिन ये जानना आपके लिए काफी जरूरी है। बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने के साथ में लहसुन का सेवन तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। तो कोई महिला अगर बर्थ कंट्रोल पिल्स ले रही है तो उसे लहसुन बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दोनों चीजें काफी गर्म होती है। ऐसे में एक साथ इन चीजों का सेवन करने से शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। इसी तरह प्रेगनेंट महिला को भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मिसकैरिज होने का खतरा बढ़ जाता है।
बर्थ कंट्रोल पिल्स

No comments:

Download Latest Govt job Android app