www.dailynaukris.in Job site is for Government,Sarkari Naukri,Banks,Railways,Police Recruitment, Results of IBPS,UPSC,SSC,RRB, Fresher IT Job

सेक्‍स के बाद शॉवर लेने से भी आप हो सकती हैं गर्भवती || kishore grabhvastha jude myths

शारीरिक संबंध बनाने के बाद शॉवर ले लिया तो गर्भवती नहीं होंगी... अरे पहली बार सेक्‍स से कोई प्रेग्‍नेंट नहीं होता... नशे में सेक्‍स किया है तो प्रेग्‍नेंट होने का चांस ही नहीं है... ऐसी कई बातें गर्भावस्‍था को लेकर चलन में हैं। लेकिन, क्‍या वो पूरी तरह सच हैं या केवल कोरे मिथ...।


kishore grabhvastha jude myths
अधिकतर युवक और युवतियों को यह गलत फहमी होती है कि वे गर्भावस्था और सेक्स से जुडे हर मुद्दों के बारे में सब कुछ जानते हैं। लेकिन, हकीकत इससे बहुत अलग है। किशोर और किशोरियों के मन में गर्भावस्था से जुड़े बहुत से मिथ होते हैं, इसका परिणाम यह हो रहा है कि किशोर गर्भावस्‍था के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। इस लेख में अपको बताते हैं किशोर गर्भाधारण से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथ के बारे में, जो किशोर गर्भावस्‍था का कारण बन रहे हैं।

पीरियड्स

यह एक मिथ है कि अगर लड़की के पीरियड हो रहे हैं तो इस अवधि में शारीरिक संबंध बनाने से वह गर्भवती नहीं होगी। जबकि ऐसा नहीं होता, क्योंकि शुक्राणु योनि के अंदर 7 दिनों तक सक्रिय रूप में रहते हैं। इसलिए इस समय पर भी गर्भधारण की उम्‍मीद बनी रहती है।

पहली बार यौन संबंध

यह भी गलत धारणा है कि पहली बार यौन संबंध बनाने आप गर्भवती नहीं होती। यदि आप या आपका पार्टनर गर्भ धारण से बचने के लिए समुचित उपाय नहीं करता तो आपके गर्भवती होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए जरूरी है कि शारीरिक संबंध से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में जान लें।

शॉवर

किशोर और किशोरियों में यह गलत धारणा है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद यदि शॉवर ले लिया जाए तो गर्भधारण से बचा जा सकता है। जबकि यह केवल एक मिथ है ऐसा करने से गर्भधारण की संभावना को कम नहीं किया जा सकता।



एक खास दिन


लोगों में यह भी धारणा है कि महीने में केवल एक दिन ऐसा होता है जिस‍ दिन कोई भी किशोरी गर्भवती हो सकती है, इसके अलावा अन्‍य दिनों में शारीरिक संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता।

सेक्‍स के बाद खड़े हो जाए

लोगों में यह भी मिथ है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद यदि आप तुरंत खड़ी हो जाती हैं तो गर्भवती होने की संभावना को कम किया जा सकता है। लेकिन यह गलत धारण है क्योंकि एक बार सेक्स करने के बाद किसी भी स्‍ि‍थति में गर्भाधान के जोखिम को कम नहीं किया जा सकता।

नशे में

बहुत से लोगों का यह भी मानना है कि यदि आप शराब या ड्रग्‍स का सेवन करने के बाद अपने पार्टनर से शारीरिक संबंध बनाती हैं तो गर्भाधारण नहीं होता। लेकिन ऐसा संभव नहीं है।

कूदने से

कुछ लोग यह भी मानते हैं कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद यदि कोई किशोरी जंपिंग जैक की तरह कूदती हैं तो वह गर्भवती नहीं होती। ऐसा नहीं है कि‍ एक बार शुक्राणु से संपर्क में आने के बाद आप गर्भवती हो जाती है।

पानी में

आमतौर पर यह भी माना जाता है कि यदि आप पानी के अंदर शारीरिक संबंध बनाती हैं तो गर्भधारण की संभावना कम होती है। लेकिन यह पूरी तरह से मिथ है।

यदि आप भी अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं तो इन सभी मिथ को ध्‍यान में रखकर ही अगला निर्णय लें। इससे आप भविष्‍य में होने वाली किसी भी परेशानी से बची रह सकती हैं।

No comments:

Download Latest Govt job Android app