www.dailynaukris.in Job site is for Government,Sarkari Naukri,Banks,Railways,Police Recruitment, Results of IBPS,UPSC,SSC,RRB, Fresher IT Job

दाढ़ी मूंछ जल्दी लाने का अच्छा उपाय जानें

 प्राकृतिक रूप से दाढ़ी को घना करने के लिए शेविंग से अच्‍छा उपाय कोई और हो ही नहीं सकता है। अगर आपके दाढी के बालों का विकास धीमी रफ्तार से हो रहा है तो बेहतर होगा कि एक सप्‍ताह में तीन बार शेविंग करें। शेविंग करते समय इस बात का ध्‍यान रखें कि उल्‍टी दिशा में शेविंग करना ज्‍यादा असरदार होता है। इस तरह शेविंग करने से बालों का विकास तेजी से होगा और आप जल्‍दी घनी दाढ़ी भी पा सकेंगे


अगर आपको भी यही शिकायत है कि आपके चेहरे पर दाढ़ी नहीं आती या बहुत कम आती है तो इस समस्‍या से निकलने के लिए आप यहां कुछ उपायों को सहारा ले सकते हें, जो वाकई आपकी मदद करेंगे।

दाढ़ी को घना बनाने के उपाय


वैसे तो चिकने और सपाट चेहरे चुंबकीय आकर्षण का केंद्र होते है, लेकिन फिर भी कुछ पुरुषों को दाढ़ी से लगाव होता है। बड़ी संख्या में पुरुष अलग-अलग स्टाइल में दाढ़ी रखना पसंद करते हैं और उसे अलग-अलग तरह से उगाते भी हैं। लेकिन हर पुरुष ऐसी दाढ़ी रखने में सफल नहीं हो पाते हैं। हालांकि दाढ़ी के बढऩे की गति और इसका घनापन आपकी उम्र और जेनेटिक कारणों पर निर्भर करता है लेकिन अगर आपको भी यही शिकायत है कि आपके चेहरे पर दाढ़ी नहीं आती या बहुत कम आती है तो इस समस्‍या से निकलने के लिए आप यहां कुछ उपायों को सहारा ले सकते हें, जो आपकी वाकई आपकी मदद करेंगे।
दाढ़ी को घना बनाने के उपाय

शेविंग है मददगार


प्राकृतिक रूप से दाढ़ी को घना करने के लिए शेविंग से अच्‍छा उपाय कोई और हो ही नहीं सकता है। अगर आपके दाढी के बालों का विकास धीमी रफ्तार से हो रहा है तो बेहतर होगा कि एक सप्‍ताह में तीन बार शेविंग करें। शेविंग करते समय इस बात का ध्‍यान रखें कि उल्‍टी दिशा में शेविंग करना ज्‍यादा असरदार होता है। इस तरह शेविंग करने से बालों का विकास तेजी से होगा और आप जल्‍दी घनी दाढ़ी भी पा सकेंगे।
शेविंग है मददगार

पोषक तत्‍व भी है जरूरी




ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन खाना दाढ़ी को तेजी से बढ़ने में मदद कर सकता है। क्‍योंकि प्रोटीन शरीर को ऐसे पौष्टिक तत्व उपलब्ध कराता है जो ज्यादा बालों को उगाता है। इसलिए अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। प्रोटीन मांस, मछली, अंडों और नट्स में सबसे ज्‍यादा पाया जाता है। अपने आहार और ब्यूटी प्रोडक्ट में विटामिन बी को शामिल करें। विटामिन बी1, बी6 और बी12 भी बालों को जल्दी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही नियमित रूप से बायोटीन का सेवन करें। यह भी बालों और नाखूनों को तेजी से बढ़ाने में बहुत मददगार होता है।

आंवला तेल भी है फायदेमंद


आंवला चेहरे पर बाल उगाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जीं हां आंवले का तेल से चेहरे की मालिश करना एक अच्‍छा विकल्‍प है। आंवले की तेल से रोजाना अपने चेहरे की 20 मिनट तक मसाज करें और फिर ठंडे पानी से इसे धो लें। आप चाहे तो इसमें सरसों की पत्तियों को पीसकर मिला सकते हैं। ऐसा सप्‍ताह में 3 या 4 बार करने से आप घनी दाढी पा सकते हैं।आंवला तेल भी है फायदेमंद

दालचीनी और नींबू का जादू


दालचीनी और नींबू का पेस्‍ट भी कम दाढ़ी वालों के लिए अमृत के सामान है। इसके लिए दालचीनी की छाल को पीसकर पाउडर बना लें। फिर एक चम्‍मच दालचीनी पाउडर में दो चम्‍मच नींबू का रस मिलाकर पेस्‍ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। इस पेस्‍ट का इस्‍तेमाल हफ्ते में दो बार करें। अगर नींबू लगाने से आपको जलन महसूस होती है तो इसका प्रयोग न करें।
दालचीनी और नींबू का जादू

अन्‍य उपाय


शेविंग के अलावा ट्रिमिंग से भी आप घनी दाढ़ी पा सकते हैं। ट्रिमिंग से आपको अनचाहें बालों से छुटकारा भी मिल जायेगा और आप के बालों की विकास भी तेजी से होगी। साथ ही चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं और दिन मे दो बार क्लींजर जरूर इस्तेमाल करें ताकि त्वचा साफ बनी रहे। हफ्ते में एक बार अपने चेहरे की मृत त्वचा को एक्सफोलिएशन से निकालें। ऐसा करने से चेहरे पर नए बाल आने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

  

No comments:

Download Latest Govt job Android app