www.dailynaukris.in Job site is for Government,Sarkari Naukri,Banks,Railways,Police Recruitment, Results of IBPS,UPSC,SSC,RRB, Fresher IT Job

कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर भी कंट्रोल कर सकता है एलोवेरा || alovera juice can control cholestrol and blood sugar

अब तक आपने एलोवेरा के जूस का इस्तेमाल चेहरे के मुहांसो को ठीक करने के लिए और बालों को सुंदर बनाने के लिए किया होगा। लेकिन ये कई सारी बीमारियों को भी दूर करता है।

ऐलोवेरा का पौधा


ऐलोवेरा का पौधा केवल रुप ही नहीं निखारता अपितु आपको स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है। इसका इस्तेमाल औषधि के रुप में प्राचीन काल से हो रहा है। जिसके कारण इसे अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता था, जैसे ग्वारपाठा और धृतकुमारी आदि। एलोवेरा के रस में कई रासायनिक तत्व होते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। एलोवेरा में एमिनो एसिड, एंजाइम, विटामिन्स, मिनरल्स और फैटी एसिड्स जैसे तकरीबन 200 तत्व मौजूद होते हैं जिस कारण इनका इस्तेमाल कई सारी बीमारियों के घरेलू उपचार के तौर पर किया जाता है। ऐलोवेरा के इन औषधि गुणों के बारे में इस स्लाइडशो में विस्तार से जानें।

ऐलोवेरा का पौधा

कब्ज ठीक करे




एलोवेरा का इस्तेमाल उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है जिनकी पाचन क्रिया खराब है। पाचन क्रिया खराब होने की वजह से लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है जिसके कारण लोगों का वजन बढ़ने लगता है। कब्ज की शिकायत रहने पर रोज सुबह खाली पेट आधा ग्लास एलोवेरा का जूस पिएं। आप चाहें तो एक चम्मच एलोवेरा का जूस सब्जी में मिलाकर खा भी सकते हैं। इससे खाना अच्छे से पचता है और पेट की बीमारियां दूर हो जाएंगी।
'कब्ज ठीक करे

पेट की बीमारियां दूर करे


दिन में रोज तीन बार एलोवेरा का जूस पीने से पेट की बीमारियां दूर हो जाती हैं। इससे पेट के सारे बैक्टीरिया मर जाते हैं जिससे आंतें सुरक्षित रहती हैं और पेट  की अंदरूनी सफाई हो जाती है। इससे डायरिया की समस्या नहीं होती। पेट के कैंसर की संभावनाएं भी काफी कम हो जाती हैं।
 पेट की बीमारियां दूर करे

कंट्रोल करे कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर


रोज एलोवेरा का जूस पीने से कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। तो अगर आपको मधुमेह की शिकायत है तो रोजाना एलोवेरा के जूस का सेवन करें। इससे मोटापा भी कम होता है। एलोवेरा जूस में काफी मात्रा में विटामिन और खनिज तत्व होते हैं जिस कारण ये स्वास्थ्य के लिए काफी सेहतमंद माना जाता है।
कंट्रोल करे कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर

शरीर को डिटॉक्स करे


गर्मी में एलोवेरा का जूस आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। ये एक नैचुरल क्लींजर है जो शरीर को नैचुरल तरीके से साफ करता है। गर्मी में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए रोज सुबह खाली पेट एक ग्लास एलोवेरा जूस पिएं। ये आपके शरीर को ठंडा भी रखेगा और डिटॉक्स भी करेगा। इससे चेहरे पर निखार भी आएगी और चेहरे के मुहांसे भी ठीक हो जाएंगे।
शरीर को डिटॉक्स करे


No comments:

Download Latest Govt job Android app