www.dailynaukris.in Job site is for Government,Sarkari Naukri,Banks,Railways,Police Recruitment, Results of IBPS,UPSC,SSC,RRB, Fresher IT Job

क्‍या कहते हैं सेक्‍स से जुड़े सपने || decoding sexual dreams

सपने काफी कुछ कहते हैं। यह हमारे अवचेतन मन में छुपी भावनाओं की अभिव्‍यक्ति होती है। मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि जिन बातों को हम जागृत अवस्‍था में बयां नहीं कर पाते, उन्‍हें हमारा मस्तिष्‍क नींद में जुबां देता है।

कैसे कैसे सपने


सपने डराते हैं। सपने रोमांचित करते हैं। वे चिंता बढ़ाते हैं और हमें भावुक बनाते हैं। लेकिन, जब सपने सेक्‍स से जुड़े हों, तो भावनायें अपनी चरम पर होती हैं। हम सभी को इस प्रकार की चिंता की जानकारी है। हम सभी ने कभी न कभी इस प्रकार के सपने जरूर देखे होंगे। कई बार हैरानी होती है कि ये सपने वाकई सेक्‍स संबंधी होते हैं, या फिर इनके पीछे कोई दूसरा कारण होता है। सेक्‍सुअल ड्रीम्‍स के बारे में सही जानकारी से हमें खुद को बेहतर ढंग से जानने में मदद मिलती है।
कैसे कैसे सपने

समझें सपनों की जुबां


सपनों को समझना विज्ञान भी है और कला भी। यह मनोविश्‍लेषण है। सपनों की तह तक जाने के लिए आपको किसी मनोवैज्ञानिक को विस्‍तृत जानकारी देनी होती है। वे आपके सपनों से जुड़ी हर जानकारी पूछते हैं और‍ फिर उसका विश्‍लेषण कर बताते हैं कि आखिर इसकी क्‍या वजह हो सकती है। मनोवैज्ञानिक सपने देखने वाले व्‍यक्ति को समझकर उसके सपनों के कारण और उसके इलाज की राह सुझाते हैं।
समझें सपनों की जुबां

बेवफाई का ख्‍वाब


इस प्रकार के सपने में आप देखते हैं कि या तो आप या आपका साथी किसी अन्‍य व्‍यक्ति के साथ सेक्‍स कर रहा है। यह आमतौर पर उपेक्षा, परित्‍याग या गुस्‍से की भावना के कारण हो सकता है। आपको ऐसा लगता कि आपका साथी आपको पूरी तवज्‍जो नहीं दे रहा है। वह आपको दिल से प्‍यार नहीं करता। तो, सपने में आप अपने साथी के परित्‍याग की भावना को देखते हैं या फिर अपनी उपेक्षा को पूरा करते हुए देखते हैं।

दोस्‍त के साथ सेक्‍स


कितनी बार आपने सोचा है कि आप दोनों सिर्फ दोस्‍त हैं। लेकिन, क्‍या सपने में आप उसके साथ थोड़े शरारती हो जाते हैं। खैर, यह इस बात का इशारा हो सकता है कि आप उस व्‍यक्ति के लिए अपने रोमांटिक प्‍यार को स्‍वीकार नहीं कर रहे हैं। लेकिन, दिल ही दिल में वह आपके लिए काफी खास है।
दोस्‍त के साथ सेक्‍स

भावुकता का सपना




कई बार आप ऐसा सपना देखते हैं जिसमें आप सेक्‍स के दौरान बहुत भावुक हो जाते हैं। इन सपनों में बारे में कुछ भी सेक्‍सुअल नहीं है। इन सपनों का अर्थ यह होता है कि आपको गहरे भावनात्‍मक लगाव की जरूरत है। आपको किसी ऐसी व्‍यक्ति की जरूरत है जो आपको सहारा दे सके।
भावुकता का सपना

यौन उत्‍पीड़न का सपना


यह सपना नहीं बल्कि दु:स्‍वप्‍न है। यौन उत्‍पीड़न अथवा बलात्‍कार का सपना आमतौर पर किसी बहुत बुरे अनुभव से जुड़ा होता है। यदि आपको लगे कि आप पर किसी ने काबू कर लिया है। या आपको किसी के द्वारा धमकाया जा रहा है। तो इसका अर्थ यह है कि आपकी नजर में वह एक बलात्‍कारी हो सकता है।

अपनी एक्‍स के बारे में सपना


कई लोगों को अपनी एक्‍स के साथ सेक्‍स के सपने आते हैं। ऐसा कई बार तब भी होता है, जब आप उस रिश्‍ते से बाहर आ चुके होते हैं और किसी दूसरे के साथ जुड़ चुके होते हैं। चिंता करने की बात नहीं है। इसका अर्थ यह नहीं कि आप अपनी एक्‍स को वापस पाना चाहते हैं। हमारा अवचेतन मन सभी रिश्‍तों और अच्‍छी बातों को नहीं भूलता। और आंतरिक मन:स्थिति के आधार पर वह उन्‍हें दोबारा दिखाता रहता है।
अपनी एक्‍स के बारे में सपना

अजनबी के साथ


जब आप किसी अनजान व्‍यक्ति के साथ सेक्‍स करते हैं तो आमतौर पर व्‍‍यक्ति का चेहरा नजर नहीं आता। या तो उसके चेहरे पर नकाब होता है। इस सपने के माध्‍यम से आपका अवचेतन आपको बता रहा होता है कि अपने भीतर छुपी प्रतिभा को सामने लेकर आइये। इसका अर्थ यह भी हो सकता है कि आप अपने संभावित पार्टनर में जो खूबियां तलाश रहे हों, वे आपको इस सपने में नजर आ रही हों।
अजनबी के साथ

आपका क्रश


हो सकता है कि आप इस बारे में ज्‍यादा न सोचें। आप कहेंगे इसमें कौन सी बात है जिस पर आपको क्रश है उसके साथ सपने में सेक्‍स करने का अर्थ है कि आप वास्‍तविक जीवन में उसके साथ सेक्‍स करना चाहते हैं। जबकि सिर्फ इतनी बात नहीं है। इसका अर्थ यह है कि आपसे भावनात्‍मक और यहां तक कि आध्‍यात्मिक रूप से जुड़े हैं। और आप सोचते हैं कि आप गलत सोच रहे हैं।

No comments:

Download Latest Govt job Android app