www.dailynaukris.in Job site is for Government,Sarkari Naukri,Banks,Railways,Police Recruitment, Results of IBPS,UPSC,SSC,RRB, Fresher IT Job

जाने गर्म दूध पीने से क्या होता है फायदा || health benefits of drinking warm milk

गरम-गरम दूध को अपने आहार में रोजाना शामिल करने से सेहत को कई फायदे पहुंचते हैं।गरम-गरम दूध को अपने आहार में रोजान शामिल करने से सेहत को कौन से फायदे पहुंचते हैं।

गर्म दूध पीने के फायदे


दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में लगभग वो हर तत्व मौजूद होता है जो शरीर के लिए आवश्यक होता है। ये विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, नियासिन, फॉस्फोरस और पोटैशियम का खजाना होता है।हाल में हुई एक स्टडी के मुताबिक, हर रोज एक गिलास गर्म दूध पीने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
गर्म दूध पीने के फायदे

दूर होगी अनिद्रा की शिकायत


दूध में एमिनो एसिड होता है जो मस्तिष्क/दिमाग को नींद-प्रेरणादायक रसायन- सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के उत्पादन के लिए उत्तेजित करता है। सेरोटोनिन मस्तिष्क को अच्छा अनुभव कराने वाला रसायन है जो तनाव को कम करता है। रात को मस्तिष्क सेरोटोनिन को मेलाटोनीन में बदलता है (दूध के कैल्सियम की सहायता से) जिससे अच्छी नींद आती है।
दूर होगी अनिद्रा की शिकायत

सर्दी-जुकाम में राहत




आप सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो काली मिर्च को गर्म दूध में मिला कर लें। बार-बार जुकाम होता है तो 15 दिन तक एक-एक काली मिर्च बढ़ाते हुए उसका सेवन करें। उसके बाद 15 दिन तक एक-एक घटाते हुए लें। इससे बार-बार होने वाली जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। कफ बनता है तो एक चम्मच शहद में 2-3 बारीक कुटी काली मिर्च के साथ एक चुटकी हल्दी मिला कर उसका सेवन करें।
सर्दी-जुकाम में राहत

कैल्शियम की कमी को दूर करता है


छुहारे खाकर गर्म दूध पीने से कैलशियम की कमी से होने वाले रोग, जैसे दांतों की कमजोरी, हड्डियों का गलना इत्यादि रूक जाते हैं।कम रक्तचाप वाले रोगी 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें। इन्हें गर्म दूध के साथ उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह-शाम पीएं। कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप से छुटकारा मिल जायेगी।
कैल्शियम की कमी को दूर करता है

हाइड्रेशन के लिए अच्छा विकल्प


क्या आप ये बात जानते हैं कि दूध पीने हमारा शरीर हाइड्रेटेड होता है? वर्कआउट खत्म करने के बाद दूध पीने से शरीर को पोषण मिलता है। दूध का सेवन करने से गला भी अच्छा रहता है। अगर आपके गले में तकलीफ है तो दूध के कप में चुटकीभर कालीमिर्च भी मिला सकते हैं। हल्का गर्म दूध पीना आपको तनाव से राहत दिलाने में मदद करेगा। दूध पीने के बाद दिनभर का तनाव कम हो जाएगा और आप राहत महसूस करेंगे।
हाइड्रेशन के लिए अच्छा विकल्प


No comments:

Download Latest Govt job Android app