www.dailynaukris.in Job site is for Government,Sarkari Naukri,Banks,Railways,Police Recruitment, Results of IBPS,UPSC,SSC,RRB, Fresher IT Job

अदरक और कालीमिर्च है आपके लिए अमृत समान || ginger and black pepper are equal to be nectar for you

रोजाना के दिनों में होने वाली कब्ज, सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए अदरक और कालीमिर्च खाएं। इन समस्याओं के साथ अन्य कई बीमारियां भी आप से दूर रहेंगी। 

कब्ज की दिक्कत


आज शहरों में रहने वाला हर दूसरा इंसान शाम को भोजन करने के बजाय फास्टफुड और चटपटा भोजन ही खाना पंसद करता है। जबकि ये भोजन हल्के होने के बजाय पेट को भारी करने का काम करते हैं और कब्ज की समस्या पैदा करते हैं। अगर आपकी भी रुटीन लाइफ ऐसी है और आपको कब्ज की समस्या है तो रात को पानी में अदरक और काली मिर्च उबालें और उसे पिएं। इससे कब्ज की समस्या नहीं होगी।
कब्ज की दिक्कत

खांसी दूर करे


बदलते मौसम में इंसान को सबसे पहले सर्द-गर्म ही होता है जिसका पहला लक्षण है- खांसी। यदि समय पर इस मौसमी खांसी का उपचार नहीं किया जाता है तो यह गंभीर रोग बन जाता है। तो अगर आपको खांसी की समस्या है तो काली मिर्च को पीसकर उसका पाउडर बनायें। फिर देशी घी में उसे भूनकर उसका सेवन करें। गरम शहद में अदरक का रस मिलाकर पीने से भी इससे राहत मिलती है।



खांसी दूर करे

बुखार का रामबाण इलाज


कालीमिर्च और अदरक का घोल तो बुखार का रामबाण इलाज है। बुखार ठीक करने के लिए सुबह शाम पानी में अदरक और काली मिर्च उबाल कर पिएं। इससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और बुखार ठीक हो जाता है।
बुखार का रामबाण इलाज

पेट दर्द से राहत दिलाए




पीरियड के दौरान कई महिलाओं को पेट दर्द की समस्या होती है। ये दर्द कई बार खून अच्छी तरह से नहीं निकलने के कारण होता है। ऐसी स्थिति में अदरक और काली मिर्च का इस्तेमाल करें। इसके लिए 2 से 3 ग्राम अदरक, 4 काली मिर्च और एक बड़ी इलायची पीसकर पानी में उबाल लें। अब इसे गुनगुना होने पर पियें। पेट दर्द से राहत मिलेगी।
पेट दर्द से राहत दिलाए

मुंह की दुर्गध दूर करे


कई लोगों के मुंह से दुर्गंध आने की समस्या होती है जिसके कारण उन्हें दूसरों के सामने हंसी का पात्र बनना पड़ता है। मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए सुबह-सुबह अदरक और कालीमिर्च को पानी में उबालें और उससे कुल्ला कर लें। इससे मुंह की दुर्गन्ध दूर हो जाती है।
मुंह की दुर्गध दूर करे

No comments:

Download Latest Govt job Android app