www.dailynaukris.in Job site is for Government,Sarkari Naukri,Banks,Railways,Police Recruitment, Results of IBPS,UPSC,SSC,RRB, Fresher IT Job

लड़कियों के सोने के तरीकों से जानें लड़कों के मामले में उनकी पसंद || how she sleep can reveal what kind of guys she like

दरअसल, लड़कियां जिन मुद्राओं में सोती हैं, वे सभी मुद्राएं बताती हैं कि उन्हें किस किस्म का लड़का पसंद होता है।


लड़कियों के सोने की पॉजिशन बताती है कैसे लड़के पसंद हैं उन्हें


आपने ये तो अक्सर सुना होगा कि किसी के सोने के तरीके से आप उसकी शख्सियत के बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं। मसलन, जो इंसान सीधा लेटता है वो नियमों का पलन करने वाला होता है। जो अपने पैरों को क्रॉस करके सोते हैं वे अपने ही धुन में रहते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि लड़कियों के सोने के तरीके उनकी शख्सियत से ज्यादा भी उनके बारे में कुछ बताते हैं? दरअसल, लड़कियां जिन मुद्राओं में सोती हैं, वे सभी मुद्राएं बताती हैं कि उन्हें किस किस्म का लड़का पसंद होता है। आइये जानें लड़कियों के सोने की कौन सी मुद्रा लड़कों के मामले में उनकी कौन सी पसंद जाहिर करती हैं। 
लड़कियों के सोने की पॉजिशन बताती है कैसे लड़के पसंद हैं उन्हें

सीधा तनकर सोना


जो लड़कियां बिना पैर मोड़े अपने हाथों को सीधा रखकर तनकर सोती हैं वह अमूमन स्वभाव से संतुलित होती हैं। ऐसी लड़कियां जीवन में कुछ पाने की इच्छा रखती हैं। बड़े सपने रखने वाली इन लड़कियों को डोमिनेटिंग लड़के पसंद आते हैं।
सीधा तनकर सोना

बिस्तर पर उल्टा फैल कर सोना


इस तरह से सोने वाली लड़कियां बहुत ही लापरवाह होती हैं। माना जाता है कि इस मुद्रा में सोने वाली लड़कियां हर वक्त कुछ न कुछ डिमांड करती रहती हैं। इन्हें सरप्राइस देने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। जो लड़के मिजाज़ से बोरिंग होते हैं उनसे इस तरह की लड़कियां बहुत दूरी बनाकर रखती हैं

बायीं करवट लेकर सोना


विशेषज्ञों के मुताबिक बांयी करवट लेकर सोना, सोने की सबसे सही मुद्रा मानी जाती है। इस मुद्रा में सोने से सपने भी अच्छे आते हैं। जीवन में बड़े बदलाव को पसंद न करने वाली ऐसी लड़कियां बात करने में कुशल होती हैं, इन्हें नेतृत्व करने वाले लड़के पसंद आते हैं।
बायीं करवट लेकर सोना

तकिये पर हाथ टिकाकर सोना


बायीं या दायीं तरफ करवट लेकर आराम से तकिये पर सिर और हाथों को तकिये पर रखकर सोना बेहद संजिदा व्यक्तित्व को दिखाता है। ऐसी लड़कियों की एक कमजोरी होती है कि उन्हें असानी से विश्वास में लिया जा सकता है, जिसके चलते कभी-कभी उन्हें धोखा भी खाना पड़ सकता है। इस तरह की लड़कियों के लिए लड़कों के लुक्स कुछ ज्यादा मायने नहीं रखते।


तकिये पर हाथ टिकाकर सोना

तकिये या सॉफ्ट टॉय को पकड़कर सोना


इस तरह से सोने वाली लड़कियां चंचल होती हैं। सोते समय डरने वाली ये लड़कियां सपनों में जीना और ख्वाब देखना पसंद करती हैं। इन्हें वैसे लड़के ज्यादा भाते हैं जो हमेशा उनका ख्याल रखें और उन्हें ज्यादा से ज्यादा वक्त दें।
तकिये या सॉफ्ट टॉय को पकड़कर सोना

ओढ़कर सीधे होकर सोना


जो लड़कियां चादर या ब्लैंकेट ओढ़कर सीधे सोती हैं वो लड़कियां परिवार के नियमों का पालन करने वाली होती हैं। इस तरह की लड़कियों को आम बोलचाल की भाषा में हम घरेलू लड़कियां कहते हैं। इस तरह की लड़कियों को साधारण स्वभाव वाले लड़के पसंद आते हैं। लड़कों के मामले में इनकी इससे ज्यादा उम्मीद नहीं होती।
ओढ़कर सीधे होकर सोना

हाथ को सीने पर रखकर सोना





इस तरह से सोने वाली लड़कियां बहुत कम होती हैं। इस तरह से सोने वाली लड़कियों को परिवार की सुख-सुविधा से ज्यादा मतलब होता है। ऐसी लड़कियां परिवार के प्रति बहुत ही ईमानदार होती हैं। जहां पसंद लड़कों की आती है तो इन्हें स्मार्ट लड़के पसंद होते हैं।
हाथ को सीने पर रखकर सोना

पैर फैला कर सोना


इस तरह से नींद लेने वाली लड़कियां फैसले लेने में लापरवाह होती हैं। इनके व्यक्तित्व में खुलापन के साथ-साथ निडरता भी होती हैं। ऐसी लड़कियां अच्छी दोस्त भी हो सकती हैं। इन्हें कम रोकटोक लगाने वाले और हंसमुख लड़के ज्यादा पसंद होते हैं।
पैर फैला कर सोना

No comments:

Download Latest Govt job Android app